डबरा हरीशंकर साहू indialive24news

डबरा ब्रेकिंग
डबरा/ डबरा के मेहगांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे 18 बर्षीय युवक कुएं में नहाने के लिए उतरा इसी दौरान उसका सिर कुएं की दीवार से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई।
गिजौर्रा थाना प्रभारी सतीश यादव के बताया, मृतक की पहचान नीरज कुशवाहा के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। गर्मी से राहत पाने के लिए वह खेत में बने कुएं में नहाने उतर गया। इस दौरान उसका सिर कुएं की दीवार में लगे पत्थर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बेहोश हो गया।

परिजनों ने जब उसे कुएं से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारजन तुरंत उसे डबरा सिविल अस्पताल ले गए। वहां उसे उसे मृत घोषित कर दिया गया। नीरज 11वीं की परीक्षा दे चुका था और 12वीं में प्रवेश लिया था। उसका एक छोटा भाई भी है। परिवार की आजीविका का मुख्य स्रोत खेती है।