डबरा हरीशंकर साहू indialive24news

डबरा ब्रेकिंग
सावित्री बाई फुले जयंती पर कुशवाह समाज ने निकाला चल समारोह।
चल समारोह का जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत।
कुशवाह समाज धर्मशाला में नव वर्ष मिलन समारोह एवं भंडारा हुआ संपन्न।
डबरा/ आज शुक्रवार को कुशवाह छात्रावास समिति, चौघार क्षेत्र रामगढ़,कुशवाह समाज द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कुशवाह समाज द्वारा जयंती के उपलक्ष में एक विशाल चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह शुगर मिल गेट से प्रारंभ हुआ और कटारिया चौराहा, अग्रसेन चौराहा होते हुए मुख्य बाजारों से होकर सिंधिया चौराहा होते हुए रामगढ़ स्थित कुशवाह समाज धर्मशाला पर जाकर चल समारोह का समापन किया गया।

चल समारोह में कुशवाह समाज के लोग एवं बच्चे डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। चल समारोह जुलूस में आकर्षक झांकियां साथ-साथ चल रही थी। चल समारोह का कई जगह भव्य स्वागत किया गया एवं नगर पालिका परिषद के बाहर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य पार्षदों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह रामगढ़ स्थित कुशवाह समाज धर्मशाला पर जाकर समाप्त हुआ जहां समाज के लोगों द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुशवाह समाज के अध्यक्ष कैलाश कुशवाह एवं संरक्षक अध्यक्ष सुग्रीव कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष फेरन सिंह कुशवाह, रामनरेश कुशवाह, पर्वत कुशवाह, रघुवीर कुशवाह, प्रमोद कुशवाह, महेश कुशवाह, संतोष कुशवाह सहित कुशवाह समाज अन्य लोग शामिल रहे।