बस ने कांस्टेबल समेत 2 को कुचला

दिल्ली में सोमवार रात को एक अनियंत्रित बस ने 2 लोगों को कुचल दिया। घटना में एक पुलिस कांस्टेबल और एक नागरिक शामिल था। हादसे के शिकार दोनों लोगों की मौत हो गई हैं। अभी तक नागरिक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, जिस समय घटना हुई उस समय विक्टर नाम का ये पुलिस कांस्टेबल सिविल लाइन्स थाने में गश्त की ड्यूटी पर था।

ये घटना दिल्ली में तिब्बती मार्केट के पास हुई। जो कल रात 10:15 से 10:30 बजे के बीच का बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बस एक बिलबोर्ड से टकरा गई, जिसके बाद पोल सड़क पर गिर गया। इसके बाद बस ने दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। बस चालक विनोद कुमार (57) को हिरासत में ले लिया गया है। विनोद कुमार 2010 से डीटीसी में बस चला रहा है। घटना के समय वह रूट 261 पर बस चला रहा था। ये बस सराय काले खां आईएसबीटी से नंद नगरी तक जाती है।

कांस्टेबल की मौत

सिविल लाइंस में जून 2023 से पुलिस कांस्टेबल विक्टर तैनात है। इस घटना में उनके चेहरे, सिर और गर्दन पर कई गंभीर चोटें आईं। जिसे बाद उन्हें परमानंद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने विक्टर को मृत घोषित कर दिया। बस ने जब विक्टर को टक्कर मारी तो विक्टर उस वक्त बाइक पर सवार थे। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

kabhar all kabhar sample TEXT STORY