बाथरूम में मिली 15 साल की लड़की की लाश-प्रेस-सिगरेट से जलाया

तमिलनाडु के तंजावूर जिले में एक 15 साल की बच्ची की लाश मिली है। लड़की की पहचान घरेलू कर्मचारी के तौर पर हुई है। यही नहीं लड़की के पूरे शरीर पर जलने और कटने के निशान है। लड़की को न सिर्फ प्रेस बल्कि सिगरेट से भी जलाया गया है। घर के बाथरूम में लड़की की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतका की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। अमिनजिकराई पुलिस स्टेशन में एक कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस दंपत्ति का नाम मोहम्मद निषाद और नासिया है। इन्हीं के घर में लड़की काम करती थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपत्ति ने एक से डेढ़ साल पहले लड़की को काम पर रखा था। तभी से उसे काफी प्रताड़ित किया जाता है। दिवाली की रात भी लड़की की बेहद बेरहमी के साथ पिटाई की गई थी। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को हिरासत में ले लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को लड़की के शरीर पर जलने और चोटों के निशान मिले हैं। उसे पिछले कई दिनों से टॉर्चर किया जा रहा था। दिवाली के दिन भी लड़की के साथ बदसलूकी की गई थी। ऐसे में लड़की ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। निषाद और नासिया के लाख चिल्लाने और दरवाजा पीटने के बावजूद लड़की ने गेट नहीं खोला। कुछ समय बाद बाथरूम में पीड़िता मृत अवस्था में मिली।

आरोपी कपल ने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा और घर में ताला लगाकर किसी रिश्तेदार के यहां चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने छानबीन की तो दोनों कपल निषाद की बहन के घर पर पकड़े गए।

लड़की की मौत कैसे हुई? इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह हा खुलासा हो सकेगा। खबरों की मानें तो मृतका की मां विधवा है। पुलिस मामने की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

kabhar all kabhar sample TEXT STORY