धनतेरस पर घर लाएं चांदी की मछली-हाथी

ग्वालियर। दिवाली से एक दिन पहले कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, गणेश जी, धन्वंतरि जी और धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और कपड़े आदि की खरीदारी करना शुभ होता है। लेकिन धनतेरस पर केवल सोना-चांदी के आभूषण आदि खरीदने से ही नहीं बल्कि चांदी से बनी मछली और हाथी को खरीदने से भी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं चांदी की मछली और हाथी को घर में रखने से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

धनतेरस के दिन चांदी की मछली को खरीदकर घर लाना शुभ होता है। इससे घर में सदा खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी की मछली को घर की तिजोरी या मंदिर में पूर्व दिशा में रखना चाहिए। पूर्व दिशा के अलावा चांदी की मछली को उत्तर-पूर्व दिशा में भी रखना शुभ होता है। इससे घर का वास्तु सही रहता है।

घर में चांदी का हाथी रखने के फायदे

चांदी की मछली के अलावा चांदी से बनी हाथी की मूर्ति की खरीदारी धनतेरस के दिन करना शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति और ऐश्वर्य का वास होता है। साथ ही घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है। वास्तु के मुताबिक, घर की तिजोरी या मंदिर में उत्तर दिशा में चांदी का हाथी रखना शुभ होता है।

धनतेरस पर इन 3 चीजों की खरीदारी जरूर करें

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार के पास मां लक्ष्मी के चरणों का चित्र लगाएं। इससे आपके घर में सदा खुशियों और धन का वास रहेगा।
  • धनतेरस के दिन मिट्टी से बनी मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति जरूर खरीदनी चाहिए। शाम में गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा करें और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इससे आपको और आपके पूरे परिवारवालों को देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  • धनिए को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, जिसे धनतेरस के दिन घर लाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

kabhar all kabhar sample TEXT STORY