1 साल पहले शादी, 1.30 घंटे के अंदर पति-पत्नी दोनों ने फांसी लगाकर दी जान

यूपी के औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पहले पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, फिर इस बात से दुखी पति ने भी अपनी जान दे दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

सदर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बनारसीदास इलाके से एक महिला के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। महिला को जिला अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की करीब एक साल पहले नवंबर 2023 में शादी हुई थी

पति यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात था

पुलिस के अनुसार अभी महिला के परिजनों के बयान लेने की तैयार ही की जा रही थी कि उसके पति द्वारा भी फांसी लगाने की बात सामने आई। जानकारी के अनुसार पति यूपी पुलिस में सिपाही था और उसने रायबरेली इलाके में फांसी लगाई है। स्थानीय पुलिस उसे भी अस्पताल लेकर गई तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ घंटे के अंदर पति-पत्नी दोनों ने की खुदकुशी

पुलिस के अनुसार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। महिला के सुसाइड करने के करीब डेढ़ घंटे बाद उसके पति ने खुदकुशी की है। दोनों जगहों से अभी कोई सुसाइड नोट मिलने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे। पुलिस अब दोनों के फोन रिकॉर्ड खंगाल रही है। दोनों ने सुसाइड से पहले किससे और कितनी देर बात की इस बात का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

kabhar all kabhar sample TEXT STORY