लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने की आत्महत्या– जाने क्यों

बैतूल। जिले के एक गांव में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी केअनुसार बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र के माथनी गांव में शुक्रवार को एक घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला। उसके पास ही एक युवती का शव भी जमीन पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि युवक और युवती पिछले चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार माथनी गांव में घर में गुंगघाटी निवासी फुले सिंह का शव फंदे से लटका मिला। युवती लीला इवने निवासी माथनी का शव जमीन पर पड़ा मिला। आत्महत्या ) की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। पुलिस दोनों के बीच झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भैंसदेही थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि रात करीब दो बजे फुले सिंह ने अपने परिजनों को बताया कि उसने लीला की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया है। फूले सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था और लीला का शव जमीन पर पड़ा था। आशंका है कि फुले ने भी उसी फंदे पर फांसी लगाई है जिस पर लीला लटकी हुई थी। फुले ने लीला को फंदे से नीचे उतारा और फिर डर के मारे खुद भी फांसी लगा ली। आशंका है कि विवाद के बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले पर परिजनों के बयान लेकर आगे की छानबीन में जुटी हुई है।

लीला अपनी बेटी और मां के साथ गांव माथनी में रहती थी। उसके पति का निधन हो चुका है। फुले जब माथनी आया तो लीला की बेटी और मां गांव से थोड़ी दूर खेत में बने घर में अपनी दूसरी बेटी के घर चली गई। फुले सिंह के दो बच्चे भी हैं, जो गुनघाटी में रहते थे। फुले चार साल से लीला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और मजदूरी कर रहा था। लीला गांव में ही किराने की दुकान चलाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

kabhar all kabhar sample TEXT STORY