पानीपत में किन्नर का मर्डर

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक महिला ने किन्नर को पीट दिया। महिला ने किन्नर को तब तक पीटा, जब तक वह अचेत नहीं हो गया। अचेत अवस्था में किन्नर को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस, परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।मृतक की पहचान अनिल किन्नर निवासी समालखा सिटी के रूप में हुई है। अनिल किन्नर के समालखा शहर में रहने वाले काला नाम के व्यक्ति के साथ पिछले काफी सालों से संबंध थे। दोनों के संबंधों के बारे में काला की पत्नी गीता को पता लग गया था। जिसके बाद उसने दोनों को काफी बार समझाया भी था, लेकिन दोनों नहीं माने।अब दोनों की मुलाकात भी दिन में कई बार होने लगी थी। जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो रही थी। कुछ दिन पहले गीता ने अपने पति काला को अनिल किन्नर के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में रंगे हाथ पकड़ लिया था।जिसके बाद उसने पति को तो गाली-गलौज की ही थी, लेकिन अनिल को खूब पीटा। जिससे वह अचेत हो गया। उसी दिन से वह खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। जिसकी शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *